नैनीताल। नैनीताल के वार्ड नंबर एक स्थित ब्रेसाइड क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है। यहां के निवासी हेमू ने देर शाम अपने घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि पड़ोसियों ने हेमू को कमरे के भीतर फंदे से लटका देखा। इसके बाद आनन-फानन में उन्हें नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर नैनीताल पुलिस भी मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार हेमू लकड़ी बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। वह देर शाम बाजार से सामान लेकर घर लौटा था। इसके कुछ समय बाद यह दुखद घटना सामने आई। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों व स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
Trending
महेंद्र भट्ट का कांग्रेस पर तीखा प्रहार: सकारात्मक विपक्ष बनें, सिर्फ हंगामा करना समाधान नहीं
रंगोत्सव की धूम: सीएम धामी ने जमकर उड़ाया गुलाल, लोक कलाकारों ने बांधा समां
रिकॉर्ड कृषि उत्पादन से देश का खाद्य भंडार लबालब: कृषि मंत्री ने दी भावी योजनाओं की विस्तृत जानकारी
नैनीताल आग अपडेट: ग्लेनमोर भवन का लकड़ी ढांचा नष्ट
ब्रेसाइड नैनीताल आत्महत्या मामला चिंता का विषय
समीक्षा बैठक में सीएम का कड़ा रुख: विकास योजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, रानीबाग प्रोजेक्ट पर काम शुरू
मानव-वन्यजीव संघर्ष पर पहली बार विशेष ड्रिल: गांवों की सुरक्षा के लिए नई रणनीति का होगा अभ्यास
एसीआर में संपत्ति प्रमाणीकरण हुआ अनिवार्य: यूपीसीएल के इस कदम से भ्रष्टाचार पर लगेगा बड़ा अंकुश