Wednesday, February 1, 2023
  • Login
Tehri Xpress | uttarakhand news, Breaking news, Tehri News
  • मुख्य पृष्ठ
  • टिहरी गढ़वाल
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result

Home उत्तराखण्ड

प्रतापनगर के पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी ने घर-घर कांग्रेस हर-घर कांग्रेस कार्यक्रम के तहत ओन पट्टी के ग्राम भेलुंता में डोर टू डोर किया भ्रमण। जनता से लिया जीत का आशीर्वाद।

Balwant Rawat by Balwant Rawat
January 16, 2022
in उत्तराखण्ड, टिहरी गढ़वाल
प्रतापनगर के पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी ने घर-घर कांग्रेस हर-घर कांग्रेस कार्यक्रम के तहत ओन पट्टी के ग्राम भेलुंता में डोर टू डोर किया भ्रमण। जनता से लिया जीत का आशीर्वाद।
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

प्रतापनगर के पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी ने घर-घर कांग्रेस हर-घर कांग्रेस कार्यक्रम के तहत ओन पट्टी के ग्राम भेलुंता में डोर टू डोर किया भ्रमण। जनता से लिया जीत का आशीर्वाद।

प्रतापनगर के पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी ने घर-घर कांग्रेस हर-घर कांग्रेस कार्यक्रम के तहत ओन पट्टी के ग्राम भेलुंता में डोर टू डोर भ्रमण किया साथ ही जनता से विधानसभा चुनाव 2022 के लिए जीत का आशीर्वाद लिया। पूर्व विधायक नेगी ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी के पांच साल प्रतापनगर विधानसभा के लिए बेहद ही निराशाजनक रहे हैं जो विकास कार्य कांग्रेस की सरकार में शुरू हुए उन सभी कार्यों पर एक भी नया पत्थर बीजेपी ने नहीं लगाया। उन्होंने कहा बीजेपी जनता को गुमराह कर चेहरे बदलने का प्रपंच भोली भाली पहाड़ की जनता के साथ करती आई है लेकिन अब जनता बीजेपी के बहकावे में नहीं आने वाली है। उन्होंने कहा जनता की समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं, गरीब जनता महंगाई और बेरोजगारी की मार झेल रही है लेकिन अंतिम समय तक बीजेपी के कानों में जूं नहीं रेंगी।

पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी ने आगे कहा कि घर-घर पहुंचकर हमनें पहाड़ के कोने कोने में बसी जनता का दुख दर्द हमने जाना है और निश्चित तौर पर कांग्रेस की सरकार बनने पर पहाड़ की पहाड़ समान पीड़ा को प्राथमिक स्तर से खत्म करने का प्रयास किया जाएगा साथ ही महंगाई और बेरोजगारी पर अंकुश लगाने का प्रयास किया जाएगा।

भ्रमण के दौरान नेगी संग मौजूद रहे पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुरारी लाल खंडवाल ने बताया कि भाजपा सरकार की कोई एक भी उपलब्धि पिछले पांच सालों में प्रतापनगर के विकास में नहीं रही है जिसके कारण प्रतापनगर आज विकास की ढूंढ़ में ठप पड़ चुका है। उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी सभी वर्गों का सर्वांगीण विकास करने वाली पार्टी रही है आज निश्चित तौर पर जनता कांग्रेस की ओर आस लगाए बैठी है। आगामी चुनाव में प्रतापनगर समेत पूरे उत्तराखंड प्रदेश में जनता के आशीर्वाद से कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।

भ्रमण के दौरान पूर्व विधायक प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तराखंड कांग्रेस विक्रम सिंह नेगी के द्वारा पूर्व में किए कार्यों और कुशल कार्यदक्षता के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए पूर्व प्रधान केदार दत्त जोशी, प्रभाकर जोशी, कृष्णकांत जोशी, राजेश प्रसाद जोशी, ओम प्रकाश जोशी, अमर देव जोशी, ओम प्रकाश जोशी, राकेश जोशी, केदार दत्त जोशी, भैरव दत्त जोशी, दिनेश जोशी, कीर्ति खंडवाल, सीताराम, ज्ञाना लाल, बॉबी, धनपाल शाह, शिवानंद जोशी, राधेश्याम, हर्ष मणि जोशी, सुंदरलाल, रोशन खंडवाल, राम विशाल जोशी, जगदीश प्रसाद जोशी समेत कई लोगों ने बीजेपी छोड़ कांग्रेस का दामन थामा। गंभीर महंगाई और बेरोजगारी की द्योतक बीजेपी सरकार को हटाने का संकल्प लिया। इस मौके पर शक्ति प्रसाद जोशी भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉

जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग मयूर दीक्षित ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को किये आदेश निर्गत

उत्तराखंड में घूमने आने वाली बाहरी राज्यों के चालकों के लिये यह खबर महत्वपूर्ण है

गजा में कार्यरत राजस्व निरीक्षक भजन सिंह कैंतुरा को दी गईं भावपूर्ण विदाई

ShareSendTweet
Previous Post

आयुक्त, गढ़वाल मंडल व डीआईजी गढ़वाल रेंज द्वारा जनपद टिहरी आगमन पर विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 की तैयारियों को लेकर ली गई जनपदीय अधिकारियों की बैठक।

Next Post

उत्तरकाशी मेरी कर्मभूमि, मैं बदलाव के लिए आया, कर्नल कोठियाल का कांग्रेस को जवाब।

Related Posts

जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग मयूर दीक्षित ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को किये आदेश निर्गत
उत्तराखण्ड

जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग मयूर दीक्षित ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को किये आदेश निर्गत

January 31, 2023
उत्तराखंड में घूमने आने वाली  बाहरी राज्यों के चालकों के लिये यह खबर महत्वपूर्ण है
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में घूमने आने वाली बाहरी राज्यों के चालकों के लिये यह खबर महत्वपूर्ण है

January 31, 2023
गजा में कार्यरत राजस्व निरीक्षक भजन सिंह कैंतुरा को दी गईं भावपूर्ण विदाई
टिहरी गढ़वाल

गजा में कार्यरत राजस्व निरीक्षक भजन सिंह कैंतुरा को दी गईं भावपूर्ण विदाई

January 31, 2023
चम्बा थाना पुलिस ने 60 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
टिहरी गढ़वाल

चम्बा थाना पुलिस ने 60 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

January 30, 2023
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी द्वारा 11 फरबरी को जनपद के सभी न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा
टिहरी गढ़वाल

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी द्वारा 11 फरबरी को जनपद के सभी न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा

January 30, 2023
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज 2 फरबरी से टिहरी जिले मे 3 दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित
टिहरी गढ़वाल

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज 2 फरबरी से टिहरी जिले मे 3 दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित

January 30, 2023
Next Post
उत्तरकाशी मेरी कर्मभूमि, मैं बदलाव के लिए आया, कर्नल कोठियाल का कांग्रेस को जवाब।

उत्तरकाशी मेरी कर्मभूमि, मैं बदलाव के लिए आया, कर्नल कोठियाल का कांग्रेस को जवाब।

Recent Posts

  • जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग मयूर दीक्षित ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को किये आदेश निर्गत
  • उत्तराखंड में घूमने आने वाली बाहरी राज्यों के चालकों के लिये यह खबर महत्वपूर्ण है
  • गजा में कार्यरत राजस्व निरीक्षक भजन सिंह कैंतुरा को दी गईं भावपूर्ण विदाई
  • चम्बा थाना पुलिस ने 60 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
  • जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी द्वारा 11 फरबरी को जनपद के सभी न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • टिहरी गढ़वाल
  • देश
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • विरासत
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

बलवंत रावत
संपादक

पता : Dikhol Gaon Post Chamba Tehri 249145
दूरभाष : +91-9758344195
ई मेल : editortehrixpress@gmail.com
वेबसाइट: www.tehrixpress.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 tehrixpress.in

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • टिहरी गढ़वाल
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 tehrixpress.in - Deisgned & Developed by Ascentrek.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!