Friday, March 31, 2023
  • Login
Tehri Xpress | uttarakhand news, Breaking news, Tehri News
  • मुख्य पृष्ठ
  • टिहरी गढ़वाल
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result

Home उत्तराखण्ड

जिलाधिकारी ने ऑलवेदर रोड़ निर्माण से संबंधित कार्यदायी संस्थाओ की ली बैठक, दिये जरूरी निर्देश।

Balwant Rawat by Balwant Rawat
March 28, 2022
in उत्तराखण्ड
जिलाधिकारी ने ऑलवेदर रोड़ निर्माण से संबंधित कार्यदायी संस्थाओ की ली बैठक, दिये जरूरी निर्देश।
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

जिलाधिकारी ने ऑलवेदर रोड़ निर्माण से संबंधित कार्यदायी संस्थाओ की ली बैठक, दिये जरूरी निर्देश।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने चारधाम यात्रा आगमन के दृष्टिगत जनपद क्षेत्रान्तर्गत ऑल वेदर रोड़ एनएच-94 एवं एनएच-134 की कार्यदायी संस्था बीरआरओ(सीमा सड़क संगठन) एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय कक्ष में बैठक आयोजित कर ऑलवेदर चौड़ीकरण कार्यों की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने बीआरओ के अधिकारियों को निर्देश दिये कि चारधाम यात्रा आगमन को देखते हुए ऑलवेदर रोड़ चौड़ीकरण कार्य में तेजी लायी जाय। उन्होंने कहा कि ऑलवेदर रोड़ पर जगह-जगह पड़े मलबे को हटाया जाय तथा धरासू के पास संकीर्ण क्षेत्र होने के दृष्टिगत अतिरिक्त सुरक्षा फोर्स लगायी जाय ताकि यात्रा निर्बाध व सुरक्षित रहे। जिलाधिकारी ने बीआरओ, राजस्व व पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि संयुक्त रुप से कार्यवाही करते हुए बड़ेथी में आलंवेदर रोड़ हेतु अधिग्रहित भवनों के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही दो दिन के भीतर कर ली जाय। बता दें कि आलवेदर रोड चौड़ीकरण कार्य के अन्तर्गत अधिकतम कृषकों एवं भवन स्वामियों को प्रतिकर का भुगतान किया जा चुका है। किन्तु कुछ भूमि व भवन स्वामी पूर्व में नोटिफिकेशन नहीं होने के कारण प्रतिकर भुगतान से छूट गये थे। छूटे हुए भूमि व भवन स्वामियों के प्रतिकर की राशि पुनः नोटिफिकेशन जारी कर सक्षम प्राधिकारी उत्तरकाशी द्वारा घोषित कर दी गयी है तथा चारधाम यात्रा के दृष्टिगत ऑलवेदर रोड कार्यों में तेजी लाने हेतु अधिग्रहित भवनों के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की जा रही है। जनपद के सूखी टॉप क्षेत्रान्तर्गत प्रस्तावित ऑलवेदर रोड़ के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि सम्बन्धित उप जिलाधिकारी व बीआरओं के अधिकारी बैठक आयोजित कर ग्राम सूखी व झाला के ग्रामीणों से वार्ता कर उनकी आपत्तियों व सन्देहों का निराकरण करते हुए सड़क निर्माण कार्य करना सुनिश्चित करें। उन्होंने बीआरओ के अधिकारियों को निर्देश दिये कि आलवेदर रोड़ क्षेत्रान्तर्गत जहां जहां निर्माण कार्य चल रहा है वहां आमजन को विश्वास में लेकर ही सड़क चौड़ीकरण कार्य करना सुनिश्चित करें। उत्तरकाशी स्थित तांबाखानी टनल के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने बीआरओ के अधिकारियों निर्देश दिये कि ताबाखानी टनल हैण्डओवर की कार्यवाही के सम्बन्ध में उच्चाधिकारियों से वार्ता की जाय।
बैठक में अपर जिलाधिकारी तीर्थपाल सिंह, उप जिलाधिकारी मीनाक्षी पटवाल, बीआरओ से एसई राजेश राय आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय हरिद्वार के दीक्षांत समारोह मे शिरकत की

राज्यपाल ने किया उत्तराखंड हिमालय विषय पर आयोजित संगोष्ठी में संबोधित

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिव्यांग बच्चों के स्कूल में जाकर बच्चों से की मुलाकात

ShareSendTweet
Previous Post

हरिद्वार स्थित दिव्य प्रेम सेवा मिशन के रजत जयंती समारोह में पहुंचे राष्ट्रपति कोविंद ने कहा पवित्र गंगा के तट पर स्थापित यह मिशन मानव सेवा के लिए समर्पित हैं।

Next Post

देहरादून : कांग्रेस ने प्रदेश उपाध्यक्ष अकील अहमद को पार्टी से किया निष्कासित।

Related Posts

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय हरिद्वार के दीक्षांत समारोह मे शिरकत की
उत्तराखण्ड

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय हरिद्वार के दीक्षांत समारोह मे शिरकत की

March 30, 2023
राज्यपाल ने किया उत्तराखंड हिमालय विषय पर आयोजित संगोष्ठी में संबोधित
उत्तराखण्ड

राज्यपाल ने किया उत्तराखंड हिमालय विषय पर आयोजित संगोष्ठी में संबोधित

March 29, 2023
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिव्यांग बच्चों के स्कूल में जाकर बच्चों से की मुलाकात
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिव्यांग बच्चों के स्कूल में जाकर बच्चों से की मुलाकात

March 29, 2023
अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित हुई राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक
उत्तराखण्ड

अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित हुई राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक

March 28, 2023
उत्तराखण्ड

24 वर्षीय स्कूटी सवार पीएचडी की छात्रा को बेकाबू बस ने मारी टक्कर छात्रा की मौत बस चालक फरार

March 27, 2023
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दिव्या को किया सम्मानित
उत्तराखण्ड

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दिव्या को किया सम्मानित

March 26, 2023
Next Post
देहरादून : कांग्रेस ने प्रदेश उपाध्यक्ष अकील अहमद को पार्टी से किया निष्कासित।

देहरादून : कांग्रेस ने प्रदेश उपाध्यक्ष अकील अहमद को पार्टी से किया निष्कासित।

Recent Posts

  • केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय हरिद्वार के दीक्षांत समारोह मे शिरकत की
  • वन पंचायत सरपंचों की बैठक में आग से बचाव पर हुई चर्चा
  • माता के नो रूपों मे किया जाता है कन्या पूजन वृक्ष मित्र डॉ त्रिलोक सोनी
  • आगामी मई एवं जून मे आयोजित G 20 सम्मेलन को लेकर जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में सभी विभाग कार्यो मे जुटे हैं
  • प्रताप नगर क्षेत्र में मूलभूत स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना मेरा लक्ष्य विधायक प्रतापनगर विक्रम सिंह नेगी

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • टिहरी गढ़वाल
  • देश
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • विरासत
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

बलवंत रावत
संपादक

पता : Dikhol Gaon Post Chamba Tehri 249145
दूरभाष : +91-9758344195
ई मेल : editortehrixpress@gmail.com
वेबसाइट: www.tehrixpress.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 tehrixpress.in

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • टिहरी गढ़वाल
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 tehrixpress.in - Deisgned & Developed by Ascentrek.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!