भाजपा संसदीय बोर्ड ने उत्तराखंड में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री मिनाक्षी लिखी को पर्यवेक्षक किया नियुक्त।
उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी के दोबारा सत्ता में आने पर व सरकार बनाने को लेकर पार्टी द्वारा गतिविधि तेज कर दी गई है आपको बतादें कि होली के बाद उत्तराखंड में भाजपा की नई सरकार बन जायेगी जाएगी इसको लेकर विधायक दल का नेता चुनने को लेकर भारतीय जनता पार्टी संसदीय बोर्ड ने उत्तराखंड में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। जीते हुए तमाम विधायक नई सरकार में मंत्री पद को लेकर अपनी-अपनी ताल ठोक रहे हैं।
वहीं मुख्यमंत्री बनाने को लेकर पार्टी में मंथन लगातार चल रहा है। जहां भाजपा उत्तराखंड में कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चुनाव लड़ी है साथी धामी की लोकप्रियता को देखते हुए भाजपा को नई सरकार बनाने को लेकर काफी मंथन करना पड़ रहा है। उत्तराखंड का नया मुख्यमंत्री कौन होगा यह तो समय पर निर्भर करेगा।