सेवानिवृत्ति पर पुलिसकर्मी को टिहरी पुलिस ने दी भावभीनी विदाई।
जनपद टिहरी गढ़वाल पुलिस थाना मुनीकीरेती में नियुक्त उ.नि.(वि.श्रे.) ना.पु. मदन सिंह रावत उत्तराखंड पुलिस में सफलतापूर्वक अपनी दीर्घकालीन सेवाएं प्रदान करते हुए अधिवर्षता आयु पूर्ण करने के फलस्वरूप आज पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो गए।
सेवानिवृत्ति अवसर पर टिहरी जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक राजन सिंह द्वारा मदन सिंह रावत जी को उनकी उत्कृष्ट सेवा पर स्मृति चिन्ह व उपहार भेंट कर शॉल उढ़ाकर टिहरी पुलिस के समस्त अधिकारी/कर्मचारीगणों की ओर से उन्हें स्वस्थ एवं समृद्धशाली जीवन की शुभकामनाएं दी साथ ही पुलिस विभाग द्वारा भविष्य में भी हर परिस्थिति में उन्हें सहयोग प्रदान करने की बात कही गई।
सेवानिवृत्त हुए पुलिस कर्मचारी के सेवाकाल का संक्षिप्त विवरण निम्नवत है:-
—————————————-
उ0नि0(वि0श्रे0) ना0पु0 मदन सिंह रावत दिनांक 31.12.1981 को पुलिस विभाग में कांस्टेबल के पद पर भर्ती हुए थे तथा वरिष्ठता के आधार पर दिनांक 22.04.2009 को हेड कांस्टेबल के पद पर व दिनांक 03.05.2017 को सराहनीय सेवा के आधार पर उपनिरीक्षक (वि0श्रे0)के पद पर पदनामित हुये। श्री मदन सिंह रावत अपने 40 वर्ष 01 माह एवं 27 दिन के लंबे कार्यकाल में इससे पूर्व जनपद चमोली,पौड़ी तथा देहरादून में नियुक्त रहे हैं तथा वर्ष 2008 से जनपद टिहरी में नियुक्त है।
सेवानिवृत्ति समारोह में क्षेत्राधिकारी टिहरी महेश चंद्र बिंजोला सुरेंद्र प्रसाद बलूनी (क्षेत्राधिकारी सदर), आनंद सिंह रावत (प्रतिसार निरीक्षक, पुलिस लाईन चंबा) सहित जनपद के पुलिस अधिकारी/ कर्मचारीगण मौजूद रहे।