Wednesday, February 1, 2023
  • Login
Tehri Xpress | uttarakhand news, Breaking news, Tehri News
  • मुख्य पृष्ठ
  • टिहरी गढ़वाल
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result

Home उत्तराखण्ड

नई टिहरी : ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों का द्वितीय चरण का किया गया रेण्डामाइजेशन।

Balwant Rawat by Balwant Rawat
February 2, 2022
in उत्तराखण्ड, टिहरी गढ़वाल
नई टिहरी : ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों का द्वितीय चरण का किया गया रेण्डामाइजेशन।
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नई टिहरी : ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों का द्वितीय चरण का किया गया रेण्डामाइजेशन।

आगामी विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 के स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं सफल संपादनार्थ आज एनआईसी कक्ष टिहरी गढ़वाल में निर्वाचन आयोग से नामित मा. प्रेक्षक सामान्य लक्ष्मी नारायण मंत्री(आईएएस) एवं नवजोत पाल सिंह रंधावा(आईएएस) तथा जिला निर्वाचन अधिकारी टिहरी गढ़वाल ईवा आशीष श्रीवास्तव एवं राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों की मौजूदगी में ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों का द्वितीय चरण का रेण्डामाइजेशन किया गया।
जनपद की सभी 06 विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदेय स्थलों हेतु ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों का द्वितीय चरण का रेण्डामाइजेशन करने के बाद प्रिंट आउट निकालकर सूची पर मा. प्रेक्षकों, जिला निर्वाचन अधिकारी, संबंधित आरओ एवं राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों द्वारा द्वारा हस्ताक्षर किये गये। सभी 06 विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के कुल 951 मतदेय स्थलों के लिए ईवीएम एवं वीवीपैट का रेण्डामाइजेशन किया गया, जिसमें विधान सभा क्षेत्र घनसाली के 157 मतदेय स्थल, देवप्रयाग के 145, नरेन्द्रनगर के 170, प्रतापनगर के 146, टिहरी के 153 तथा विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र धनोल्टी के 180 मतदेय स्थल शामिल है। इस दौरान मा. प्रेक्षकों द्वारा जनपद के उच्च स्तरीय अधिकारियों के साथ निर्वाचन को लेकर माइक्रो आब्जर्बर, वेब कास्टिंग, पोलिंग पार्टियों की वापसी, मतदेय स्थलों में सीसीटीवी आदि पर चर्चा कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने आरओ को निर्देशित किया कि पोलिंग पार्टियों की वापसी पर स्ट्रांग रूम की सील को खोलते एवं बन्द करते समय राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को आमंत्रण हेतु तामिल कराते हुए प्राप्ति रसीद ले लें।
इस दौरान जनपद के प्रत्येक विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में दिव्यांग एवं 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं को पोस्टल बैलेट से मतदान कराने हेतु जाने वाली पोलिंग पार्टियों का भी मैनुअल रेण्डामाईजेशन किया गया। जनपद के सभी 06 विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों में दिव्यांग एवं 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं को पोस्टल बैलेट से मतदान कराने हेतु कुल 215 पोलिंग पार्टियां बनाई गई हैं, जिनमें घनसाली में 27, देवप्रयाग में 47, प्रतापनगर में 34, नरेन्द्रनगर में 47, टिहरी में 34 तथा धनोल्टी में 26 पोलिंग पार्टिया शामिल है।
इस मौके पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामजी शरण शर्मा, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, आरओ घनसाली के.एन.गोस्वामी, देवप्रयाग सोनिया पन्त, नरेन्द्रनगर देवेन्द्र सिंह नेगी, प्रतापनगर प्रेम लाल, टिहरी अपूर्वा सिंह, धनोल्टी लक्ष्मीराज चौहान, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी सौरव रतूड़ी, नोडल ऑफिसर ईवीएम एवं राजनीतिक दल, राजनीतिक दलों के प्रत्याशी/पदाधिकारी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
तत्पश्चात् मा. प्रेक्षक सामान्य लक्ष्मी नारायण मंत्री(आईएएस) एवं श्री नवजोत पाल सिंह रंधावा(आईएएस), जिला निर्वाचन अधिकारी टिहरी इवा आशीष श्रीवास्तव, नोडल ऑफिसर स्वीप/मुख्य विकास अधिकारी नमामि बंसल द्वारा सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम के अन्तर्गत मतदाता जागरूकता अभियान के तहत 03 वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। मतदान जागरूकता अभियान के तहत दिनांक 01 फरवरी से 05 फरवरी, 2022 तक एक वाहन ने विधान सभा क्षेत्र प्रतापनगर एवं घनसाली हेतु, एक वाहन ने विधान सभा क्षेत्र टिहरी एवं धनोल्टी हेतु तथा एक वाहन ने विधान सभा क्षेत्र नरेन्द्रनगर एवं देवप्रयाग के लिए प्रस्थान किया, जो विधान सभा क्षेत्रों के अन्तर्गत विभिन्न स्थानों पर मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉

मार्शल आर्ट सिर्फ एक खेल ही नहीं बल्कि सिखाता है आत्म सुरक्षा का गुर रेखा आर्या

टिहरी जिलाधिकारी डॉ सौरभ गहरवार ने दिये जनपद के उपजिलाधिकारी तहसीलदार नायब तहसीलदार को निर्देश

एल पी जोशी बने टीएचडीसीआईएल के अधिशासी निदेशक

ShareSendTweet
Previous Post

चंबा में आयोजित चुनावी सभा में  पूर्व सांसद बलराज पासी ने डबल इंजन की सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने टिहरी विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी किशोर उपाध्याय के पक्ष में वोट देने की अपील की।

Next Post

भाजपा चम्बा पूर्व मण्डल अध्यक्ष धर्म सिंह रावत व मण्डल अध्यक्ष ग्रामीण जगदंबा प्रसाद बेलवाल सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने छोड़ी भाजपा थामा कांग्रेस का हाथ।

Related Posts

मार्शल आर्ट सिर्फ एक खेल ही नहीं बल्कि सिखाता है आत्म सुरक्षा का गुर  रेखा आर्या
उत्तराखण्ड

मार्शल आर्ट सिर्फ एक खेल ही नहीं बल्कि सिखाता है आत्म सुरक्षा का गुर रेखा आर्या

February 1, 2023
टिहरी जनपद मे 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जायेगा  जिलाधिकारी डॉ  सौरभ गहरवार
टिहरी गढ़वाल

टिहरी जिलाधिकारी डॉ सौरभ गहरवार ने दिये जनपद के उपजिलाधिकारी तहसीलदार नायब तहसीलदार को निर्देश

February 1, 2023
एल पी जोशी बने टीएचडीसीआईएल के अधिशासी निदेशक
उत्तराखण्ड

एल पी जोशी बने टीएचडीसीआईएल के अधिशासी निदेशक

February 1, 2023
जिला मुख्यालय नई टिहरी मे आज जिला पर्यटन विकास समिति की बैठक आयोजित की गई
टिहरी गढ़वाल

जिला मुख्यालय नई टिहरी मे आज जिला पर्यटन विकास समिति की बैठक आयोजित की गई

February 1, 2023
जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग मयूर दीक्षित ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को किये आदेश निर्गत
उत्तराखण्ड

जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग मयूर दीक्षित ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को किये आदेश निर्गत

January 31, 2023
उत्तराखंड में घूमने आने वाली  बाहरी राज्यों के चालकों के लिये यह खबर महत्वपूर्ण है
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में घूमने आने वाली बाहरी राज्यों के चालकों के लिये यह खबर महत्वपूर्ण है

January 31, 2023
Next Post
भाजपा चम्बा पूर्व मण्डल अध्यक्ष धर्म सिंह रावत व मण्डल अध्यक्ष ग्रामीण जगदंबा प्रसाद बेलवाल सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने छोड़ी भाजपा थामा कांग्रेस का हाथ।

भाजपा चम्बा पूर्व मण्डल अध्यक्ष धर्म सिंह रावत व मण्डल अध्यक्ष ग्रामीण जगदंबा प्रसाद बेलवाल सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने छोड़ी भाजपा थामा कांग्रेस का हाथ।

Recent Posts

  • मार्शल आर्ट सिर्फ एक खेल ही नहीं बल्कि सिखाता है आत्म सुरक्षा का गुर रेखा आर्या
  • टिहरी जिलाधिकारी डॉ सौरभ गहरवार ने दिये जनपद के उपजिलाधिकारी तहसीलदार नायब तहसीलदार को निर्देश
  • एल पी जोशी बने टीएचडीसीआईएल के अधिशासी निदेशक
  • जिला मुख्यालय नई टिहरी मे आज जिला पर्यटन विकास समिति की बैठक आयोजित की गई
  • जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग मयूर दीक्षित ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को किये आदेश निर्गत

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • टिहरी गढ़वाल
  • देश
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • विरासत
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

बलवंत रावत
संपादक

पता : Dikhol Gaon Post Chamba Tehri 249145
दूरभाष : +91-9758344195
ई मेल : editortehrixpress@gmail.com
वेबसाइट: www.tehrixpress.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 tehrixpress.in

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • टिहरी गढ़वाल
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 tehrixpress.in - Deisgned & Developed by Ascentrek.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!