Friday, June 2, 2023
  • Login
Tehri Xpress | uttarakhand news, Breaking news, Tehri News
  • मुख्य पृष्ठ
  • टिहरी गढ़वाल
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • टिहरी गढ़वाल
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Tehri Xpress | uttarakhand news, Breaking news, Tehri News
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

हार कर और उससे लड़कर जीतने वाला होता है खिलाड़ी रेखा आर्या

Balwant Rawat by Balwant Rawat
March 24, 2023
in उत्तराखण्ड
हार कर और उससे लड़कर जीतने वाला होता है खिलाड़ी  रेखा आर्या
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

 

*हारकर और उससे लड़कर जितने वाला होता है खिलाड़ी-रेखा आर्या*

*हार से नही चाहिए घबराना बल्कि हार से सीखकर बढ़ना चाहिए जीवन मे आगे-रेखा आर्या*

*मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया खेल रत्न,द्रोणाचार्य और लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से खिलाड़ियो और प्रशिक्षकों को सम्मानित*

*168 पदक विजेता खिलाड़ियों एवं 42 प्रशिक्षकों को नकद पुरस्कार से मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित*

*प्रदेश के खिलाड़ियो द्वारा किया जा रहा है देश और प्रदेश का नाम रोशन-मुख्यमंत्री*

*देहरादून*: आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या परेड ग्राउंड स्थित बहुउद्देश्यीय क्रीड़ा भवन पहुंचे जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कर कमलों द्वारा “देवभूमि उत्तराखण्ड खेलरत्न पुरस्कार”, “देवभूमि उत्तराखण्ड द्रोणाचार्य पुरस्कार”, “लाईफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार” एवं वर्ष 2021 एवं 2022 के राष्ट्रीय स्तर के 168 पदक विजेता खिलाड़ियों एवं 42 प्रशिक्षकों को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया,साथ ही खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को कुल रू० 2.08 करोड़ की धनराशि भी इस अवसर पर वितरित की गई।

बता दे कि आज परेड ग्राउंड स्थित नवीन बहुउद्देश्यीय क्रीड़ा भवन में खेल विभाग द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में देवभूमि उत्तराखण्ड खेल रत्न पुरस्कार वर्ष 2019-20 के लिए बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन, देवभूमि उत्तराखण्ड खेल रत्न पुरस्कार वर्ष 2020-21के लिए एथलेटिक्स खिलाड़ी चन्दन सिंह, देवभूमि उत्तराखण्ड द्रोणाचार्य पुरस्कार वर्ष 2019-20 के लिए बैडमिन्टन प्रशिक्षक धीरेन्द्र कुमार सेन ,देवभूमि उत्तराखण्ड द्रोणाचार्य पुरस्कार वर्ष 2020-21 के लिए ताईक्वांडो प्रशिक्षक कमलेश कुमार तिवारी,देवभूमि उत्तराखण्ड द्रोणाचार्य पुरस्कार वर्ष 2021-22 के लिए तीरंदाजी प्रशिक्षक संदीप कुमार डुकलान,वर्ष 2021-22 का लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार सुरेश चन्द्र पाण्डे को एथलेटिक्स खेल में उल्लेखनीय योगदान हेतु प्रदान किया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी को बधाई दी।उन्होंने कहा कि सरकार व विभाग के द्वारा खिलाड़ियो की खेल प्रतिभा निखारने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है।खेल विभाग के जरिये कई सारी योजनाए चलाई जा रही है।उन्होंने कहा कि आज हमारे खिलाड़ी अपने खेल की प्रतिभा से देश एवं प्रदेश का नाम रोशन कर रहे है।मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हम खिलाड़ियो और उनके प्रशिक्षकों को सम्मानित नही कर रहे बल्कि हम सम्मानित हो रहे है और गर्व महसूस कर रहे है क्योंकि आप प्रशिक्षकों ने ही इन खिलाड़ियो को तराशने का काम किया है जिसकी बदौलत आज यह राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं। कहा कि हमारे प्रदेश में प्रतिभाओ की कमी नही है बल्कि उन्हें तरासते हुए आगे बढ़ाने की जरूरत है और सरकार लगातार यह कार्य कर रही है कहा कि कभी भी जीवन मे हारकर डरना नही चाहिए बल्कि उससे सीख लेते हुए आगे बढ़ना चाहिए।

वहीं इस अवसर पर प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या ने अपने संबोधन में सभी को बधाई व शुभकामनाएं दी।उन्होंने कहा कि बीते एक वर्ष के दौरान खेल विभाग ने कई अहम फैसले लिए।चाहे वह मुख्यमंत्री उदयीमान उन्नयन योजना हो ,खेल नीति हो या अन्य हो।आज खेल छात्रवर्ती योजना के जरिये हम 8 से 14 वर्ष के बच्चो को खेल के प्रति तैयार कर रहे है,उन्हें खेल के लिए साधन व संसाधन मुहैया करा रहे हैं ताकि आने वाले समय में वह राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलते हुए देश व प्रदेश के लिए मेडल लाए।

खेल मंत्री ने कहा कि कोरोना के कारण खेल विभाग इन पुरस्कारों का वितरण नही कर पाया था इसलिए इन पुरस्कारों के वितरण में विलंब हुआ।कहा कि माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने हल्द्वानी में खेल विश्वविद्यालय बनाये जाने की घोषणा की है जिसके लिये वह उनका धन्यवाद व आभार व्यक्त करती हैं।कहा कि निश्चित ही आने वाले समय मे यह यूनिवर्सिटी खिलाड़ियों के लिए शैक्षिक और खेल के दृष्टिकोण से लाभकारी सिद्ध होगी।वही उन्होंने 2024 में राज्य में होने जा रहे 38वे राष्ट्रीय खेलो को लेकर कहा कि यह हमारे राज्य के लिए गर्व की बात है कि हमे इसकी मेजबानी करने का अवसर मिला है।राष्ट्रीय खेलों के लिए सभी तैयारियों को समय से पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं।

इस अवसर पर राजपुर विधायक श्री खजानदास जी,विशेष प्रमुख सचिव खेल श्री अभिनव कुमार जी,निदेशक खेल श्री जितेंद्र सोनकर जी सहित विभागीय अधिकारी,खिलाड़ी और उनके माता-पिता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल अपने 2 दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम मे चंपावत पहुंचेंगे

आंगनबाड़ी बहनों की समस्याओं का जल्द करें निस्तारण रेखा आर्या

दिव्याग जनों के लिये अलग से खोली जाएगी संस्थाएं रेखा आर्या

ShareSendTweet
Previous Post

चंबा ब्लॉक के बतनखेत निवासी बीरेंद्र उनियाल ने पेश की मिसाल

Next Post

1 किलो 600 ग्राम अवैध चरस के साथ 3 शातिर अभियुक्तों को टिहरी पुलिस ने चंबा क्षेत्र से किया गिरफ्तार

Related Posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल अपने 2 दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम मे चंपावत पहुंचेंगे
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल अपने 2 दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम मे चंपावत पहुंचेंगे

June 1, 2023
आंगनबाड़ी बहनों की समस्याओं का जल्द करें निस्तारण  रेखा आर्या
उत्तराखण्ड

आंगनबाड़ी बहनों की समस्याओं का जल्द करें निस्तारण रेखा आर्या

June 1, 2023
दिव्याग जनों के लिये अलग से खोली जाएगी संस्थाएं  रेखा आर्या
उत्तराखण्ड

दिव्याग जनों के लिये अलग से खोली जाएगी संस्थाएं रेखा आर्या

May 30, 2023
कृषकों को कृषि एवं उद्यान के क्षेत्र में उत्पादन का अच्छा दाम मिले इसके लिए बेहतर मार्केटिंग की व्यवस्था की जाए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
उत्तराखण्ड

कृषकों को कृषि एवं उद्यान के क्षेत्र में उत्पादन का अच्छा दाम मिले इसके लिए बेहतर मार्केटिंग की व्यवस्था की जाए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

May 24, 2023
खाद्य मंत्री रेखा आर्या हुई ग्राफिक एरा मे आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल
उत्तराखण्ड

खाद्य मंत्री रेखा आर्या हुई ग्राफिक एरा मे आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल

May 22, 2023
G20 सम्मेलन की मेजबानी के लिये मेयर के प्रयास लाये रंग त्रिवेणी घाट पर डेलिगेट्स करेंगे संध्या आरती में शिरकत
उत्तराखण्ड

G20 सम्मेलन की मेजबानी के लिये मेयर के प्रयास लाये रंग त्रिवेणी घाट पर डेलिगेट्स करेंगे संध्या आरती में शिरकत

May 21, 2023
Next Post
1 किलो 600 ग्राम अवैध चरस के साथ 3 शातिर अभियुक्तों को टिहरी पुलिस ने चंबा क्षेत्र से किया गिरफ्तार

1 किलो 600 ग्राम अवैध चरस के साथ 3 शातिर अभियुक्तों को टिहरी पुलिस ने चंबा क्षेत्र से किया गिरफ्तार

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल अपने 2 दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम मे चंपावत पहुंचेंगे
  • ऋषिकेश देवप्रयाग मोटरमार्ग पर तीनधार के पास दो वाहनों की हुई भिड़ंत
  • बेटी की शादी पर 21 हजार रुपये का चेक देकर सर्वजन हिताय संस्था ने की आर्थिक मदद
  • आंगनबाड़ी बहनों की समस्याओं का जल्द करें निस्तारण रेखा आर्या
  • स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भाग सिंह मखलोगा की जयंती पर कांग्रेस पार्टी ने कार्यक्रम का आयोजन किया

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • टिहरी गढ़वाल
  • देश
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • विरासत
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

बलवंत रावत
संपादक

पता : Dikhol Gaon Post Chamba Tehri 249145
दूरभाष : +91-9758344195
ई मेल : editortehrixpress@gmail.com
वेबसाइट: www.tehrixpress.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 tehrixpress.in

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • टिहरी गढ़वाल
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 tehrixpress.in - Deisgned & Developed by Ascentrek.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!