टिहरी जनपद के प्रगतिशील किसान खुशीराम डबराल को मिलेगा नवोंमेषी किसान पुरस्कार । भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान ने किया चयन।
चंबा विकासखंड के चोपड़ियाल गांव के रहने वाले प्रगतिशील किसान खुशीराम डबराल को नवोंमेषी किसान पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
आपको बता दें कि भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान ने नवोंमेषी किसान पुरस्कार 2022 के लिए टिहरी जनपद के चम्बा विकासखण्ड के चोपड़ियाल गाँव निवासी प्रगतिशील किसान खुशीराम डबराल का चयन किया। जिससे क्षेत्र लोगों में खुशी की लहर दिखी। खुशीराम डबराल लंबे समय से कृषि और औद्योनिकी के क्षेत्र में अच्छा कार्य करते आ रहे हैं और इससे काफी अच्छी आय भी अर्जित करते रहे हैं। प्रगतिशील किसान खुशीराम को 9-10 मार्च को दिल्ली में भारत सरकार में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर द्वारा नवोंमेषी किसान पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
पुरस्कार के लिए चयन होने पर औद्योनिकी एवं वानिकी विवि, कृषि विज्ञान केंद्र रानीचौरी सहित ग्राम प्रधान सीमा डबराल, समाज सेवी विनोद डबराल, चिरंजीव डबराल, सरिता डबराल, पूर्व प्रधान देवेश्वरानंद सहित ग्रामीणों ने खुशी व्यक्त की।
आपको बातादें कि खुशीराम डबराल के देश के प्रतिष्ठित किसान पुरस्कार के लिए चयन होने से कई प्रगति शील किसानों के लिए प्रेरणा मिलेगी।