अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस : भारतीय संस्कृति मे प्राचीन वैदिक काल से ही रहा है नारी शक्ति का सम्मानीय स्थान।
उत्तरकाशी जनपद के छोटे से गांव लौंथरू की 24 वर्षीय सविता कंसवाल विपरीत परिस्थितियों के बावजूद दुनिया को अपना लोहा मनवा रही हैं।
आपको बातादें कि दुनिया की चौथी सबसे ऊंची चोटी माउंट ल्होत्से (8516) पर तिरंगा लहराने वाली सविता कंसवाल भारत की दूसरी महिला पर्वतारोही हैं।
सविता अब माउंट एवरेस्ट के आरोहण के लिए जा रही हैं जो कि एवरेस्ट अभियान अगले माह अप्रैल में नेपाल से शुरू होगा।
सविता कंसवाल कि बात करें तो सविता ने अपने बुजुर्ग माता-पिता को पुत्र की कमी महसूस नहीं होने दी बल्कि उनकी देख-रेख और घर की जिम्मेदारियां भी बखूबी संभाल रही हैं।
सविता अन्य महिलाओं के लिए एक प्रेरणा का काम भी कर रही हैं।