हरिद्वार : देश के उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने देव संस्कृति विश्वविद्यालय में नवस्थापित दक्षिण एशियाई शांति एवं सुलह संस्थान का किया उद्घाटन।
हरिद्वार पहुंचे देश के उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने देव संस्कृति विश्वविद्यालय में नवस्थापित दक्षिण एशियाई शांति एवं सुलह संस्थान का उद्घाटन किया और एशिया के प्रथम बाल्टिक सेंटर का निरीक्षण भी किया।
इस अवसर पर देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या ने उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू विश्वविद्यालय पहुँचने पर स्वागत किया उनके साथ उत्तराखंड के महामहिम राज्यपाल सेवानिर्वित लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह मौजूद रहे।