गंगोलीहाट में अस्पताल के अभाव में बच्ची की मौत।
गंगोलीहाट:- गंगोलीहाट विधानसभा के पव्वाधार के ग्राम- कुनारू निवासी अनामिका (17 वर्ष) पुत्री श्री अर्जुन सिंह गुरूवार को पेड़ से गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गई थी। जिसको परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गंगोलीहाट ले गए। जहॉ डॉ० ने गम्भीर रूप से घायल बालिका को प्राथमिक उपचार देकर अनामिका को जिला अस्पताल पिथौरागढ़ को रेफर कर दिया। गंगोलीहाट से पिथौरागढ़ ले जाते समय पनार के पास अनामिका ने दम तोड़ दिया। उसके बाद परिजन आनन फानन में वापस सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गंगोलीहाट पहुँचे जहॉ डॉक्टर ने अनामिका को मृत घोषित कर दिया।