टिहरी विधानसभा सीट से पूर्व कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड जन एकता पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष दिनेश धनै ने किया नामांकन। टिहरी विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल करने में सबसे आगे रहे पूर्व मंत्री धनै।
दिनेश धनै ने आज पार्टी के चुनाव चिन्ह गैस सिलेंडर के साथ नामांकन दाखिल कर दिया है। और टिहरी विधान सभा सीट से मजबूती के साथ चुनावी ताल ठोक दी है। वहीं राष्ट्रीय पार्टी भाजपा-कांग्रेस अभी तक टिकट भी घोषित नही कर पाई है। टिहरी सीट की हम बात करें तो भाजपा कांग्रेस में अभी टिकटों को लेकर घमासान जारी हैं। वहीं उत्तराखंड जनएकता पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष दिनेश धनै टिहरी सीट से काफी मजबूत स्तिथि में दिख रहे हैं। नामांकन दाखिल करने के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश धनै ने पत्रकारों से की वार्ता देखिये इस खास रिपोर्ट में।