धामी सरकार 2.0 शपथ ग्रहण से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंदिर में किया जलाभिषेक तो गुरुद्वारा में टेका मत्था।
उत्तराखंड भाजपा सरकार में दूसरी बार चुने गए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की आज धामी सरकार 2.0 में ताज पोशी हो रही है उससे पहले आज सुबह से ही भाजपा के वरिष्ठ नेता मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना कर रहे है, वंही भाजपा की सह प्रभारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा ने आज विश्व प्रसिद्ध झण्डा साहिब में मत्था टेका और माता मन्दिर में हवन पूजन किया जसमे उन्होंने कहा आज का दिन ऐतिहासिक दिन है इसलिए हमारे सभी वरिष्ठ नेता मंदिरों में जा कर पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहे है , वही धामी कैबिनेट के सम्बन्ध में पूछने पर सह प्रभारी ने कहा मोदी जी ने महिलाओं और युवाओं को आगे बढ़ाया है इसलिए धामी कैबिनेट में भी महिलाओं और युवाओं की भागीदारी होगी।
मनोनीत मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सुबह टपकेश्वर महादेव में जलाभिषेक किया और आशीर्वाद लिया जिसके बाद धामी ने रेसकोर्स स्थित गुरुद्वारा में मत्था टेका एवं प्रदेश की खुशहाली के लिए अरदास की।