मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा। जल्द चुना जायेगा विधायक दल का नेता।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल से.नि. लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। भाजपा जल्द ही विधायक दल का नेता चुनेगी।
धामी ने कहा हमें उत्तराखण्ड में प्रचण्ड बहुतम प्राप्त हो चुका है, इसी क्रम में वर्तमान कार्यकाल का कार्य समाप्त होने के पश्चात आज राजभवन पहुंचकर मा. राज्यपाल से.नि. लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह जी को कैबिनेट सहित अपना इस्तीफा सौंपा है। पुष्कर सिंह धामी नई सरकार के शपथ ग्रहण तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहेंगे।