प्रतापनगर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी विजय पंवार ने किया नामांकन।
आज नई टिहरी में प्रतापनगर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी विजय सिंह पंवार ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। जिसके बाद उन्होंने मीडिया से वार्ता की और कहा प्रदेश में 2022 में भाजपा फिर से पूर्ण बहुमत की सरकार बनायेगी। विजय सिंह पंवार ने प्रतापनगर सीट से दोबारा प्रत्याशी बनाने के लिए भाजपा शीर्ष नेतृत्व व प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया साथ ही जिलाध्यक्ष पार्टी कार्यकर्ताओं व प्रतापनगर की जनता का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा भाजपा सरकार ने पांच सालों में विकास कार्य किये हैं और आगे भी सरकार बनने पर विकास कार्य किये जायेंगे उन्होंने कहा डोबराचाण्ठी पुल भाजपा सरकार की ही देन है। उन्होंने कहा चुनाव में मुख्य मुद्दा ओबीसी को लेकर रहेगा जो कि कैबिनेट में पास है और महामहिम राष्ट्रपति को भेजा हुआ है। उन्होंने कहा आगे भाजपा सरकार आने पर रुके हुए विकास कार्यों को पूरा किया जायेगा। विजय पंवार ने कहा भाजपा टिहरी जनपद के 6 की 6 विधानसभा सीट पर जीत दर्ज करने में सफल रहेगी।