बड़ी खबर : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का इस्तीफा, गोदियाल ने अपने पद से दिया इस्तीफा।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। गोदियाल ने विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद प्रदेश में कांग्रेस की हार की जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दिया।
आपको बातादें कि पांच राज्यों में कांग्रेस की करारी हार के बाद पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सभी राज्यों के अध्यक्षों के से इस्तीफा मांगा जिसके बाद प्रदेश के चार कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत रावत, भुवन कापड़ी, जीतराम टम्टा और तिलक राज बेहड़ भी अब इस्तीफा देंगे।