Wednesday, February 1, 2023
  • Login
Tehri Xpress | uttarakhand news, Breaking news, Tehri News
  • मुख्य पृष्ठ
  • टिहरी गढ़वाल
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • टिहरी गढ़वाल
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Tehri Xpress | uttarakhand news, Breaking news, Tehri News
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

जब महर्षि वेदव्यास के कहने पर गणेशजी ने सरल भाषा में लिखी थी महाभारत

News Desk by News Desk
September 14, 2021
in उत्तराखण्ड, टिहरी गढ़वाल, देश, विरासत, शिक्षा, संस्कृति
जब महर्षि वेदव्यास के कहने पर गणेशजी ने सरल भाषा में लिखी थी महाभारत
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

गणपति जी सिर्फ रिद्धि-सिद्धि के दाता ही नहीं बल्कि लेखन कला के देव भी हैं। इसलिए अगर आप लेखन कौशल में आगे बढ़ना चाहते हैं तो गणेश जी की पूजा करनी चाहिए। भगवान गणपति ने ही पौराणिक कथाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए महर्षि वेदव्यास के कहने पर महाभारत को सरल भाषा में लिपिबद्ध किया था। साथ ही जिस जगह महाभारत लिखी गई वो गुफा और जगह आज भी उत्तराखंड में मौजूद है। मान्यता है कि महाभारत को लिखने का काम तकरीबन 3 साल में पूरा हुआ था। इस तरह दोनों ही विद्वान जन एक साथ आमने-सामने बैठकर अपनी भूमिका निभाने में लग गए और महाभारत की कथा लिपिबद्ध होने लगी। महर्षि व्यास ने बहुत अधिक गति से बोलना शुरू किया और उसी गति से भगवान गणेश ने महाकाव्य को लिखना जारी रखा। वहीं ऋषि भी समझ गए कि गजानन की त्वरित बुद्धि और लगन का कोई मुकाबला नहीं है। मान्यता है कि इस महाकाव्य को पूरा होने में तकरीबन तीन साल का वक्त लगा था। इस दौरान गणेश जी ने एक बार भी ऋषि को एक क्षण के लिए भी बोलने से नहीं रोकाए वहीं महर्षि ने भी शर्त पूरी की। महर्षि वेद व्यास ने वेदों को सरल भाषा में लिखा था जिससे सामान्य जन भी वेदों का अध्ययन कर सकें। उन्होंने 18 पुराणों की भी रचना की थी। कहा जाता है श्रीगणेश ने पूरी महाभारत कथा उत्तराखंड में मौजूद मांणा गांव की एक गुफा में लिखी थी, जिसके प्रमाण आज भी मौजूद हैं। इस गुफा में व्यास जी ने अपना बहुत सारा समय बीताया था और महाभारत समेत कई पुराणों की रचना की थी। व्यास गुफा को बाहर से देखकर ऐसा लगता है मानों कई ग्रंथ एक दूसरे के ऊपर रखे हों, इसलिए इसे व्यास पोथी भी कहते हैं। भगवान गणेश ने ब्रह्मा द्वारा निर्देशित काव्य महाभारत को विश्व का सबसे बड़ा महाकाव्य कहलाने का वरदान दिया, जिसे लिपिबद्ध स्वयं उन्होंने किया था। श्रुतलेखन का अर्थ है किसी की कही गई बात को सुनकर लिखना। यही नहीं अभी भी स्कूलों में श्रुतलेखन से बच्चों की लिखावट सुधारने में किया जाता है। उस समय व्यास जी के कहने पर भगवान गणेशजी श्रुतलेखन के लिए तैयार हो गए लेकिन उन्होंने शर्त रखी कि व्यासजी को बिना रुके पूरी कथा कहनी होगी। व्यासजी ने इसे मान लिया और गणेश जी से अनुरोध किया कि वे भी मात्र अर्थपूर्ण और सत्य बातें, समझ कर ही लिखें। पौराणिक उल्लेख मिलता है कि व्यासजी जो भी श्लोक बोलते थेए गणेश जी उसे बड़ी तीव्रता से लिख लेते थे। गणेश जी और व्यास जी द्वारा महाभारत कथा लिखे जाने के बारे में पौराणिक कथाएं भी हैं। जब ब्रह्मा ने वेदव्यास को महाभारत लिखने का अनुरोध किया, तो व्यास जी ने ऐसे कुशल लेखक का विचार किया जो उनकी कथा को सुन कर उसे लिखता जाए। तब बहुत सोच-विचार करने के बाद प्रथम पूज्य भगवान गणेश का स्मरण आया क्योंकि उनसे उचित और कोई नहीं थे जो व्यास जी की कही कथा को पूरी कुशलता से लिख पाते। अतः श्रुतलेखन के लिए व्यास जी ने बगैर देर किए भगवान गणेश से संपर्क कर अनुरोध किया ।

यह भी पढ़ें 👉

मार्शल आर्ट सिर्फ एक खेल ही नहीं बल्कि सिखाता है आत्म सुरक्षा का गुर रेखा आर्या

टिहरी जिलाधिकारी डॉ सौरभ गहरवार ने दिये जनपद के उपजिलाधिकारी तहसीलदार नायब तहसीलदार को निर्देश

एल पी जोशी बने टीएचडीसीआईएल के अधिशासी निदेशक

ShareSendTweet
Previous Post

ताहिरा को अपनी लाइफ की पहली और आखिरी लड़की मानते हैं आयुष्मान खुराना

Next Post

कोवैक्सिन को इसी हफ्ते मिल सकती है डब्ल्यूएचओ की मंजूरी

Related Posts

मार्शल आर्ट सिर्फ एक खेल ही नहीं बल्कि सिखाता है आत्म सुरक्षा का गुर  रेखा आर्या
उत्तराखण्ड

मार्शल आर्ट सिर्फ एक खेल ही नहीं बल्कि सिखाता है आत्म सुरक्षा का गुर रेखा आर्या

February 1, 2023
टिहरी जनपद मे 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जायेगा  जिलाधिकारी डॉ  सौरभ गहरवार
टिहरी गढ़वाल

टिहरी जिलाधिकारी डॉ सौरभ गहरवार ने दिये जनपद के उपजिलाधिकारी तहसीलदार नायब तहसीलदार को निर्देश

February 1, 2023
एल पी जोशी बने टीएचडीसीआईएल के अधिशासी निदेशक
उत्तराखण्ड

एल पी जोशी बने टीएचडीसीआईएल के अधिशासी निदेशक

February 1, 2023
जिला मुख्यालय नई टिहरी मे आज जिला पर्यटन विकास समिति की बैठक आयोजित की गई
टिहरी गढ़वाल

जिला मुख्यालय नई टिहरी मे आज जिला पर्यटन विकास समिति की बैठक आयोजित की गई

February 1, 2023
जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग मयूर दीक्षित ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को किये आदेश निर्गत
उत्तराखण्ड

जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग मयूर दीक्षित ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को किये आदेश निर्गत

January 31, 2023
उत्तराखंड में घूमने आने वाली  बाहरी राज्यों के चालकों के लिये यह खबर महत्वपूर्ण है
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में घूमने आने वाली बाहरी राज्यों के चालकों के लिये यह खबर महत्वपूर्ण है

January 31, 2023
Next Post
कोवैक्सिन को इसी हफ्ते मिल सकती है डब्ल्यूएचओ की मंजूरी

कोवैक्सिन को इसी हफ्ते मिल सकती है डब्ल्यूएचओ की मंजूरी

Recent Posts

  • मार्शल आर्ट सिर्फ एक खेल ही नहीं बल्कि सिखाता है आत्म सुरक्षा का गुर रेखा आर्या
  • टिहरी जिलाधिकारी डॉ सौरभ गहरवार ने दिये जनपद के उपजिलाधिकारी तहसीलदार नायब तहसीलदार को निर्देश
  • एल पी जोशी बने टीएचडीसीआईएल के अधिशासी निदेशक
  • जिला मुख्यालय नई टिहरी मे आज जिला पर्यटन विकास समिति की बैठक आयोजित की गई
  • जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग मयूर दीक्षित ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को किये आदेश निर्गत

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • टिहरी गढ़वाल
  • देश
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • विरासत
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

बलवंत रावत
संपादक

पता : Dikhol Gaon Post Chamba Tehri 249145
दूरभाष : +91-9758344195
ई मेल : editortehrixpress@gmail.com
वेबसाइट: www.tehrixpress.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 tehrixpress.in

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • टिहरी गढ़वाल
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 tehrixpress.in - Deisgned & Developed by Ascentrek.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!