विकसित भारत संकल्प यात्रा के डुंगमंदार पहुँचने पर ग्रामीणों ने यात्रा का किया जोरदार स्वागत

Spread the love

टिहरी

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत गुरूवार को आई.ई.सी. वैन के जाखणीधार ब्लॉक के ढुंगा मंदार क्षेत्र में पहुंचने पर ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। उन्होंने ग्रामीणों को केंद्र की मोदी सरकार की ओर से चलाई जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी। कहा कि नौ साल के कार्यकाल में मोदी सरकार ने गरीब कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की है। कहा कि 2047 तक देश को विकसित भारत बनाने के लक्ष्य पूरा किया जाना है।

वहीं विकसित भारत संकल्प यात्रा के आई.ई.सी. वैन के ग्राम थात में पहुंचने पर प्रतापनगर के पूर्व विधायक विजय सिंह पंवार, खंड विकास अधिकारी डीपी चमोली, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष परमवीर पंवार, प्रधान सुभाष रावत ने फूल मालाओं से स्वागत किया। पूर्व विधायक विजय पंवार ने केंद्र की मोदी सरकार की योजनाएं गिनाई। कहा कि सरकार ने देश के समग्र विकास के लिए कई योजनाएं शुरू की है, जिनका ग्रामीणों को लाभ मिल रहा है।

इसके बाद यात्रा के ग्राम पंचायत मंदार में पहुंचने पर जाखणीधार की ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी, उप प्रधान भगवान सिंह राणा, शीशपाल गुसाईं समेत ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। प्रमुख ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सरकार ने कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। कहा कि उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, जनधन योजना, स्वनिधि योजना, फसल बीमा, प्रधानमंत्री गरीब अन्न कल्याण योजना आदि की जानकारी दी। कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाने का जो लक्ष्य रखा है। इसको पूरा करने के सभी को मिलकर काम करने की जरूरत है। इसके बाद यात्रा ग्राम भटवाड़ा, ढुंग आदि गांव में पहुंचने पर स्वागत किया।

 


Spread the love
error: Content is protected !!