*एक वर्ष से फरार चल रहे ₹1500 के इनामी कबूतरबाज को टिहरी पुलिस द्वारा अमृतसर पंजाब से किया गया गिरफ्तार*
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा वॉन्टेड* के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सभी थाना प्रभारी/ प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया गया था।
🟣 इसी क्रम में दिनांक 08/09/2022 को वादी सुनील चंदेल पुत्र श्री नारायण सिंह चंदेल निवासी ग्राम बागी जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा कोतवाली नई0 टिहरी पर अभियुक्त गण बंटी कपूर, राहुल उर्फ राजबीर तथा आशीष मसीह द्वारा विदेश भेजने के नाम पर रु-5,00000 हड़प लिये जाने के सम्बन्ध में तहरीर दी गईं।
🟡 जिसके आधार पर कोत0 नई टिहरी पर मु0अ0सं0 43/2022 धारा 420/467/486/471/120बी भा0द0वि0 बनाम आशीष मसीह आदि 03 नफर अभियुक्त के विरुद्ध विवेचना प्रचलित थी।
🔴 जिसमें अभियुक्त बंटी कपूर द्वारा हाई कोर्ट से गिरफ्तारी स्टे लिया गया था व राहुल उर्फ राजबीर को पूर्व में टिहरी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है।
🟢 आशीष मसीह अभियोग पंजीकृत होने के बाद से ही फरार चल रहा था, तथा नाम वेश/ठिकाने बदल-बदल कर रह रहा था।
🔵 जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा *1500 रु* का ईनाम घोषित किया गया था।
🟣 जनपद टिहरी पुलिस टीम द्वारा गहन सुरागरसी/पतारसी व कठिन परिश्रम कर अभियुक्त आशीष मसीह पुत्र अशोक कुमार निवासी नन्दनपुर जालन्धर पंजाब (सीमा मौसी जर्मन वाली का मकान) हाल निवासी किराये का मकान म0 न0 81, न्यू लाईट कारपोरेट सोसाइटी निकट पंजाब नैशनल बैंक, कुकी ढाबा चौक जालन्धर को दिनांक 19.11.2023 को अमृतसर पंजाब से गिरफ्तार किया गया। एवं अभियुक्त को आज दिनांक- 20/11/2023 को मा0 न्यायालय में पेश करने के उपरान्त जेल भेजा गया।
*पुलिस टीम*
1- उ0नि0 सुनील पंत
2- उ0नि0 सुखपाल मान CIU
3- हेड कांस्टेबल 56 कुलदीप सिंह
4- हे0 कां0 30 संदीप कुमार
5- का0 नजाकत अली CIU