Wednesday, February 1, 2023
  • Login
Tehri Xpress | uttarakhand news, Breaking news, Tehri News
  • मुख्य पृष्ठ
  • टिहरी गढ़वाल
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • टिहरी गढ़वाल
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Tehri Xpress | uttarakhand news, Breaking news, Tehri News
No Result
View All Result
Home टिहरी गढ़वाल

समान नागरिक संहिता के परीक्षण एवं क्रियान्वयन हेतु गठित राज्य स्तरीय समिति ने जिला कलेक्ट्रेट मे ली बैठक

Balwant Rawat by Balwant Rawat
November 12, 2022
in टिहरी गढ़वाल
समान नागरिक संहिता के परीक्षण एवं क्रियान्वयन हेतु गठित राज्य स्तरीय समिति ने जिला कलेक्ट्रेट मे ली बैठक
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

टिहरी

उत्तराखण्ड राज्य में रहने वाले सभी नागरिकों के व्यक्तिगत नागरिक मामलों को नियंत्रित करने वाले सभी प्रासंगगिक कानूनों की जांच करने और मौजूदा कानून में संशोधन के साथ समान नागरिक संहिता के परीक्षण एवं क्रियान्वयन हेतु गठित राज्य स्तरीय समान नागरिक संहिता विशेषज्ञ समिति के सदस्यों द्वारा जिला कलेक्ट्रेट टिहरी गढ़वाल के सभाकक्ष में व्यक्तिगत नागरिक मामलों के मौजूदा कायदे कानून के परीक्षण एवं समान नागरिक संहिता के प्रस्तावित प्रारूप को लेकर आम नागरिकों के साथ परिचर्चा कर उनके सुझाव प्राप्त किये गये। इस दौरान उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों द्वारा विवाह, तलाक, गोद लेना, सम्पति का अधिकार, लिविंग रिलेशनशिप, समलैंगिकता आदि अनेक मुद्दों को लेकर अपने-अपने मत, विचार एवं सुझाव समिति के सम्मुख रखे गये।
विशेषज्ञ समिति के सदस्य आई.ए.एस.(सेवानिवृत) शत्रुघ्न सिंह, कुलपति दून विश्वविद्यालय सुरेखा डंगवाल एवं समाजिक कार्यकर्ता मनु गौर द्वारा समान नागरिक संहिता के विषय में जानकारी देते हुए बताया गया कि समिति से व्यक्तिगत नागरिक मामलों को नियंत्रित करने वाले कायदे कानूनों का परीक्षण कर आवश्यक परिवर्तन एवं संशोधन कर संस्तुति कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने की अपेक्षा की गई है। समिति के सदस्यों द्वारा उपस्थित सभी गणमान्यों नागरिकों से विवाह उम्र, बहुविवाह, तलाक, गोद लेना, सम्पति का अधिकार, लिविंग रिलेशनशिप, समलैंगिकता आदि अनेक विषयों पर परिचर्चा कर उनके मत, विचार जानकर उनके सुझाव लिये गये। इससे पूर्व जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल सौरभ गहरवार एवं मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार द्वारा समिति के सदस्यों का स्वागत कर जनपद एक दृष्टि का प्रस्तुतिकरण के माध्यम से अवगत कराया गया।
गणमान्य एवं प्रबुद्धजनों द्वारा अपने-अपने मत रखते हुए किसी के द्वारा शादी की उम्र बढ़ाने की बात कही गई, ताकि लड़की-लड़के को अपना भविष्य संवारले का समय मिल सके, तो किसी ने कहा कि शादी की उम्र की बढने से अपराधों की संख्या मेें बढ़ोत्तरी की सम्भावना है और इससे अन्य कई कानूनों में भी संशोधन किये जाने होंगे। किसी के द्वारा देश को सर्वाेपरि रखते हुए समान अधिकार कानून बनाने का सुझाव दिया गया। बहुविवाह का विरूद्ध करने, बच्चों की अर्जित सम्पति पर माता-पिता का भी अधिकार, महिलाओं को पुरुषों के समान बराबर संपत्ति का अधिकार दिए जाने, समान नागरिक संहिता कानून बनाये जाने, रूढ़ीवादी सोच को ग्राउण्ड लेबल से समाप्त करने, संस्कृति और रीति रिवाजों से छेड़छाड़ किये बिना सभी के हितों का ध्यान में रखते कानून बनाने पर सुझाव दिए गए।
इस दौरान अध्यक्ष जिला पंचायत सोना सजवाण, विधायक टिहरी किशोर उपाध्याय, नगरपालिका अध्यक्ष चम्बा सुमना रमोला, ब्लॉक प्रमुख प्रतापनगर प्रदीप रमोला, जाखणीधार सुनीता देवी, चम्बा शिवानी बिष्ट, स्वयं सेवी संगठन से सुशील बहुगुणा, पीडी डीआरडीए प्रकाश रावत, अधिवक्ता बीना सजवाण एवं श्री भट्ट, सीडब्लूसी से अमिता रावत, रंगीनी भट्ट एवं महिपाल सिंह नेगी, सेवायोजन अधिकारी विनायक श्रीवास्तव, पीजी कॉलेज से आरीती खण्डूरी, ग्राम प्रधान मंदार संगीता रावत सहित मो. तसलीम खुरैशी, बीना रतूड़ी सहित अन्य गणमान्य नागरिकों द्वारा अपने-अपने विचार एवं सुझाव रखे गये।
इस मौके पर एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर, डीडीओ सुनील कुमार, एसडीएम टिहरी अपूर्वा सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि समाजसेवी, अधिकारी महिलाएं, युवा, प्रबुद्धजन, मीडिया के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

 

यह भी पढ़ें 👉

टिहरी जिलाधिकारी डॉ सौरभ गहरवार ने दिये जनपद के उपजिलाधिकारी तहसीलदार नायब तहसीलदार को निर्देश

जिला मुख्यालय नई टिहरी मे आज जिला पर्यटन विकास समिति की बैठक आयोजित की गई

गजा में कार्यरत राजस्व निरीक्षक भजन सिंह कैंतुरा को दी गईं भावपूर्ण विदाई

ShareSendTweet
Previous Post

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में आज राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया

Next Post

भाजपा नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल का आज टिहरी पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

Related Posts

टिहरी जनपद मे 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जायेगा  जिलाधिकारी डॉ  सौरभ गहरवार
टिहरी गढ़वाल

टिहरी जिलाधिकारी डॉ सौरभ गहरवार ने दिये जनपद के उपजिलाधिकारी तहसीलदार नायब तहसीलदार को निर्देश

February 1, 2023
जिला मुख्यालय नई टिहरी मे आज जिला पर्यटन विकास समिति की बैठक आयोजित की गई
टिहरी गढ़वाल

जिला मुख्यालय नई टिहरी मे आज जिला पर्यटन विकास समिति की बैठक आयोजित की गई

February 1, 2023
गजा में कार्यरत राजस्व निरीक्षक भजन सिंह कैंतुरा को दी गईं भावपूर्ण विदाई
टिहरी गढ़वाल

गजा में कार्यरत राजस्व निरीक्षक भजन सिंह कैंतुरा को दी गईं भावपूर्ण विदाई

January 31, 2023
चम्बा थाना पुलिस ने 60 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
टिहरी गढ़वाल

चम्बा थाना पुलिस ने 60 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

January 30, 2023
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी द्वारा 11 फरबरी को जनपद के सभी न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा
टिहरी गढ़वाल

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी द्वारा 11 फरबरी को जनपद के सभी न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा

January 30, 2023
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज 2 फरबरी से टिहरी जिले मे 3 दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित
टिहरी गढ़वाल

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज 2 फरबरी से टिहरी जिले मे 3 दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित

January 30, 2023
Next Post
भाजपा नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल का आज टिहरी पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

भाजपा नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल का आज टिहरी पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

Recent Posts

  • मार्शल आर्ट सिर्फ एक खेल ही नहीं बल्कि सिखाता है आत्म सुरक्षा का गुर रेखा आर्या
  • टिहरी जिलाधिकारी डॉ सौरभ गहरवार ने दिये जनपद के उपजिलाधिकारी तहसीलदार नायब तहसीलदार को निर्देश
  • एल पी जोशी बने टीएचडीसीआईएल के अधिशासी निदेशक
  • जिला मुख्यालय नई टिहरी मे आज जिला पर्यटन विकास समिति की बैठक आयोजित की गई
  • जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग मयूर दीक्षित ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को किये आदेश निर्गत

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • टिहरी गढ़वाल
  • देश
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • विरासत
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

बलवंत रावत
संपादक

पता : Dikhol Gaon Post Chamba Tehri 249145
दूरभाष : +91-9758344195
ई मेल : editortehrixpress@gmail.com
वेबसाइट: www.tehrixpress.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 tehrixpress.in

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • टिहरी गढ़वाल
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 tehrixpress.in - Deisgned & Developed by Ascentrek.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!