टिहरी
चम्बा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी चम्बा की ओर से पहाड़ की बेटी अंकिता भण्डारी की वर्षी पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई साथ ही चंबा बाजार में बहन अंकिता भंडारी को न्याय दिलाए जाने के लिए कैंडल मार्च निकाला गया जिसमें सभी कांग्रेस जन एवं समस्त नागरिकों की ओर से पहाड़ की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय के लिए मांग की गई बहन अंकित भंडारी को 1 वर्ष बीत जाने पर भी न्याय न मिलने पर आम जनमानस में उत्तराखण्ड भाजपा सरकार के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है ।
उक्त कार्यक्रम में श्रीमती सुमना रमोला नगर पालिका अध्यक्ष चंबा पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पीयूष उनियाल पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नरेंद्र चन्द रमोला पूर्व प्रमुख चम्बा सोवन सिंह नेगी पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सूरज राणा पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विक्रम पंवार कांग्रेस सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष गबर सिंह नेगी व्यापार सभा अध्यक्ष चंबा बिशन सिंह भंडारी कांग्रेस ब्लॉक उपाध्यक्ष चंबा हरि सिंह मखलोगा कांग्रेस ब्लॉक उपाध्यक्ष चंबा शूरवीर सिंह पुंडीर कांग्रेस ब्लॉक सचिव विजेंद्र सिंह नेगी न्याय पंचायत अध्यक्ष बिजेंदर नेगी प्रेम दत्त थपलियाल वीरू शाह दिनेश कोहली विजेंद्र सिंह रावत सुमेर भण्डारी विजेन्द्र रावत कृष्णा मंगाई गणेश डोभाल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चंबा के अध्यक्ष साहब सिंह सजवाण शहर कांग्रेस कमेटी चंबा के अध्यक्ष शक्ति प्रसाद जोशी आदि कई लोग मौजूद रहे