Wednesday, February 1, 2023
  • Login
Tehri Xpress | uttarakhand news, Breaking news, Tehri News
  • मुख्य पृष्ठ
  • टिहरी गढ़वाल
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result

Home टिहरी गढ़वाल

नरेंद्रनगर विधानसभा बूथ संख्या 131 भटोली में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए जाने व अति संवेदनशील बूथ घोषित करने से पूर्व प्रधान व कृषि मंडी समिति के अध्यक्ष वीर सिंह रावत एवं ग्रामीणों में दिखा भारी आक्रोश, बताया राजनीतिक षड्यंत्र।

Balwant Rawat by Balwant Rawat
February 15, 2022
in टिहरी गढ़वाल
नरेंद्रनगर विधानसभा बूथ संख्या 131 भटोली में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए जाने व अति संवेदनशील बूथ घोषित करने से पूर्व प्रधान व कृषि मंडी समिति के अध्यक्ष वीर सिंह रावत एवं ग्रामीणों में दिखा भारी आक्रोश, बताया राजनीतिक षड्यंत्र।
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नरेंद्रनगर विधानसभा बूथ संख्या 131 भटोली में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए जाने व अति संवेदनशील बूथ घोषित करने से पूर्व प्रधान व कृषि मंडी समिति के अध्यक्ष वीर सिंह रावत एवं ग्रामीणों में दिखा भारी आक्रोश, बताया राजनीतिक षड्यंत्र।

14 फरवरी को प्रदेश के साथ-साथ नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र में भी शांतिपूर्ण ढंग से विधानसभा चुनाव संपन्न हुए। मगर वहीं दूसरी ओर नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी के मुख्य चुनाव अभिकर्ता धर्म सिंह रावत की शिकायत पर रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा पोलिंग बूथ संख्या 131 भटोली में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए जाने से पूर्व प्रधान एवं मंडी समिति के अध्यक्ष वीर सिंह रावत एवं ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला।

उन्होंने आरोप लगाया कि जहां अतिरिक्त पुलिस बल पोलिंग बूथ पर तैनात किए जाने से पोलिंग पर प्रभाव पड़ा है वही पोलिंग बूथ को अतिसंवेदनशील घोषित कर बूथ को बदनाम किया जा रहा है। जबकि यहां पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हुआ है। सोमवार को पूर्व प्रधान एवं मंडी समिति के अध्यक्ष वीर सिंह रावत ने पत्रकारों को अवगत कराया कि 11 फरवरी को कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी ओम गोपाल रावत के मुख्य चुनाव अभिकर्ता धर्म सिंह रावत ने रिटर्निंग ऑफिसर 11 नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र को पत्र देकर अवगत कराया कि ग्राम सभा भटोली का बूथ संख्या 131 अति संवेदनशील है। फिर भी उक्त बूथ पर विपक्षियों का आतंक इस स्तर तक है कि अन्य दलों के प्रत्याशियों का कोई भी व्यक्ति पोलिंग एजेंट बनने को तैयार नहीं होता है। उन्होंने पत्र के माध्यम से आरोप लगाया कि ग्राम भटोली के निवासी पूर्व प्रधान एवं मंडी समिति के अध्यक्ष वीर सिंह रावत उक्त बूथ पर गैर मतदाताओं के रूप में फर्जी वोट करवाते हैं। विरोध करने पर मारपीट करते हैं जिससे पोलिंग बूथ पर व बाहर जान माल का खतरा एवं भय बना रहता है। उन्होंने रिटर्निंग ऑफिसर से 131 भटोली बूथ की सुरक्षा व्यवस्था के लिए अतिरिक्त पुलिस फोर्स लगाने के साथ ही विशेष रुप से पोलिंग बूथ क्षेत्र में पूर्व प्रधान एवं मंडी समिति के अध्यक्ष वीर सिंह रावत को मतदान केंद्र के आस-पास उपस्थित नहीं रहने दिया जाए।

जिससे पोलिंग बूथ पर शांति व्यवस्था बनी रहे। कांग्रेस के मुख्य चुनाव अभिकर्ता की शिकायत पर रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा भटोली बूथ पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात की गई। कांग्रेस के मुख्य चुनाव अभिकर्ता द्वारा की गई शिकायत पर बूथ पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात होने से पूर्व प्रधान वीर सिंह रावत एवं ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। वीर सिंह रावत के साथ ही ग्रामीणों का कहना है कि हमारा यह बूथ बहुत ही शांति पूर्ण बूथ के रूप में जाना जाता है। मगर इस तरह की शिकायत से बूथ को बदनाम कर अति संवेदनशील बनाया गया है। ग्रामीणों ने कहा कि इसमें बहुत बड़े षड्यंत्र एवं राजनीति की बू आती है।

पूर्व प्रधान एवं मंडी समिति के अध्यक्ष वीर सिंह रावत ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के मुख्य चुनाव अभिकर्ता द्वारा लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। हमारा यह बूथ शांतिपूर्ण बूथ है। यह कभी भी अति संवेदनशील बूथ नहीं रहा है। यहां पर हमेशा शांतिपूर्ण ढंग से मतदान हुआ है। मगर आज कांग्रेस पार्टी के मुख्य अभिकर्ता द्वारा हमारे बूथ को एक षड्यंत्र के तहत बदनाम करते हुए अति संवेदनशील बनाकर अतिरिक्त पुलिस फोर्स लगवाई गई है। जिसका असर मतदान पर भी पड़ा है। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग एवं नए मतदाताओं ने अतिरिक्त पुलिस फोर्स लगने के बाद घबराकर अपना मतदान भी नहीं दिया है। जबकि यहां पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के अभिकर्ता द्वारा जिस प्रकार से उन पर इतना बड़ा आरोप लगाया है वह इस मुद्दे को भाजपा प्रत्याशी सुबोध उनियाल व पार्टी फोरम के सामने रखेंगे और उसके बाद ही कांग्रेस के मुख्य चुनाव अभिकर्ता धर्म सिंह रावत पर कानूनी कार्रवाई करेंगे। पूर्व प्रधान नीमा रावत व ग्रामीणों के साथ-साथ कांग्रेस के भटोली बूथ पर नियुक्त एजेंट प्रीतम सिंह रावत ने भी कहा कि मैंने पहली बार वोट दिया है और पहली बार ही एजेंट बना हूं। हमारा यह बूथ शांतिपूर्ण बूथ है और आज भी शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हुआ है। इस प्रकार का जो आरोप लगाया गया है यह ठीक नहीं है। इससे बूथ बदनाम होता है।

यह भी पढ़ें 👉

टिहरी जिलाधिकारी डॉ सौरभ गहरवार ने दिये जनपद के उपजिलाधिकारी तहसीलदार नायब तहसीलदार को निर्देश

जिला मुख्यालय नई टिहरी मे आज जिला पर्यटन विकास समिति की बैठक आयोजित की गई

गजा में कार्यरत राजस्व निरीक्षक भजन सिंह कैंतुरा को दी गईं भावपूर्ण विदाई

ShareSendTweet
Previous Post

टिहरी जनपद में 55.04 प्रतिशत हुआ मतदान, जानिए किस विधानसभा में कितने प्रतिशत रहा मतदान।

Next Post

बाबा केदार की तपस्या में लीन हैं बाबा बर्फानी ललित महाराज, केदारनाथ धाम में जमी है 6 से 7 फीट तक बर्फ।

Related Posts

टिहरी जनपद मे 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जायेगा  जिलाधिकारी डॉ  सौरभ गहरवार
टिहरी गढ़वाल

टिहरी जिलाधिकारी डॉ सौरभ गहरवार ने दिये जनपद के उपजिलाधिकारी तहसीलदार नायब तहसीलदार को निर्देश

February 1, 2023
जिला मुख्यालय नई टिहरी मे आज जिला पर्यटन विकास समिति की बैठक आयोजित की गई
टिहरी गढ़वाल

जिला मुख्यालय नई टिहरी मे आज जिला पर्यटन विकास समिति की बैठक आयोजित की गई

February 1, 2023
गजा में कार्यरत राजस्व निरीक्षक भजन सिंह कैंतुरा को दी गईं भावपूर्ण विदाई
टिहरी गढ़वाल

गजा में कार्यरत राजस्व निरीक्षक भजन सिंह कैंतुरा को दी गईं भावपूर्ण विदाई

January 31, 2023
चम्बा थाना पुलिस ने 60 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
टिहरी गढ़वाल

चम्बा थाना पुलिस ने 60 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

January 30, 2023
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी द्वारा 11 फरबरी को जनपद के सभी न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा
टिहरी गढ़वाल

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी द्वारा 11 फरबरी को जनपद के सभी न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा

January 30, 2023
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज 2 फरबरी से टिहरी जिले मे 3 दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित
टिहरी गढ़वाल

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज 2 फरबरी से टिहरी जिले मे 3 दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित

January 30, 2023
Next Post
बाबा केदार की तपस्या में लीन हैं बाबा बर्फानी ललित महाराज, केदारनाथ धाम में जमी है 6 से 7 फीट तक बर्फ।

बाबा केदार की तपस्या में लीन हैं बाबा बर्फानी ललित महाराज, केदारनाथ धाम में जमी है 6 से 7 फीट तक बर्फ।

Recent Posts

  • मार्शल आर्ट सिर्फ एक खेल ही नहीं बल्कि सिखाता है आत्म सुरक्षा का गुर रेखा आर्या
  • टिहरी जिलाधिकारी डॉ सौरभ गहरवार ने दिये जनपद के उपजिलाधिकारी तहसीलदार नायब तहसीलदार को निर्देश
  • एल पी जोशी बने टीएचडीसीआईएल के अधिशासी निदेशक
  • जिला मुख्यालय नई टिहरी मे आज जिला पर्यटन विकास समिति की बैठक आयोजित की गई
  • जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग मयूर दीक्षित ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को किये आदेश निर्गत

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • टिहरी गढ़वाल
  • देश
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • विरासत
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

बलवंत रावत
संपादक

पता : Dikhol Gaon Post Chamba Tehri 249145
दूरभाष : +91-9758344195
ई मेल : editortehrixpress@gmail.com
वेबसाइट: www.tehrixpress.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 tehrixpress.in

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • टिहरी गढ़वाल
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 tehrixpress.in - Deisgned & Developed by Ascentrek.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!