कांग्रेस पार्टी का 139वा स्थापना दिवस टिहरी जिले मे धूमधाम के साथ मनाया गया

Spread the love

कांग्रेस पार्टी के 139 वा स्थापना दिवस की शुभ अवसर पर चंबा विकासखंड के कांग्रेस जनो ने नई टिहरी जिला मुख्यालय कांग्रेस कार्यालय में जाकर मनाया । और देश वासियों एवं कांग्रेस जनों को शुभकामनाएं दी।कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश राणा ने ध्वजारोहण कर राष्ट्र गान,एवं राष्ट्र गीत से शुरूवात कर
कांग्रेस जनों को मिष्ठान वितरण कर खुशी मनाई जिसमें कांग्रेस कमेटी प्रदेश प्रवक्ता शान्ति प्रसाद भट्ट पूर्व राज्य मंत्री मुसरफ अली ‌, चम्बा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष साहब सिंह सजवाण, उत्तराखंड आन्दोलन कारी मंच के जिला अध्यक्ष ज्योति प्रसाद भट्ट, ब्लाक कांग्रेस कमेटी चम्बा के उपाध्यक्ष हरि सिंह मखलोगा, सचिव बिजेंद्र सिंह नेगी, न्याय पंचायत अध्यक्ष विजेंद्र सिंह नेगी, युवा कांग्रेस के बिधान सभा अध्यक्ष नवीन सेमवाल गंगा भक्त, कुशाल सिंह मिश्रवाण नफीस खान आदि कांग्रेस जन प्रमुख रूप से उपस्थित थे


Spread the love
error: Content is protected !!