नई दिल्ली। आज यहां प्रतापनगर के रजाखेत में कांग्रेसियों द्वारा भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान भारी संख्या में तिरंगा रैली में लोगों ने शिरकत की। इस दौरान भारत माता की जय के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। तिरंगा यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। कांग्रेसी हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे थे। वहीं कंडीसौड में भी कांग्रेसियों द्वारा भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान मान सिंह रौतेला, आंनद सिंह मंद्रवाल, किशोर सिंह मंद्रवाल, गंभीर सिंह नेगी, हंसा रमोला, मनीष कुकरेती, युद्धवीर सिंह रावत, भीम सिंह सजवान, राय सिंह रावत, बुद्धि राम जुयाल, पूर्णानन्द रतूड़ी, गुमान सिंह पंवार, सुरजीत चौहान, बिन्नी पंवार, विनोद रावत, प्रमोद नेगी, सोहन काला, सुमन गुसाईं, सुमेरी बिष्ट, रतन सिंह लामा, श्रीपाल पंवार, डा. बलबीर चौहान, मंजू देवी, पारस मणि सेमवाल, राकेश भट्ट, अनिल बधानी, हंसा देवी, चमन गुसाईं, गीता देवी, अनिता देवी, रतन मणि उनियाल आदि शामिल रहे।
बलवंत रावत
संपादक