देहरादून। उत्तराखण्ड में आज विधानसभा सत्र का तीसरा दिन है। सोमवार को सरकार ने बजट पेश किया था। वहीं मंगलवार को सरकार ने सदन में चार अध्यादेश व 11 विधेयक पेश किए थे। आज बजट पर चर्चा होनी है और विधेयक पास किए जाएंगे। उधर प्रश्नकाल में कई मुद्दों को लेकर सदन फिर गहमा-गहमी देखने को मिल रही है। कल भी नियम 58 पर चर्चा के दौरान सदन में खूब हंगामा हुआ। वहीं सड़कों पर भी विपक्ष ने जमकर प्रदर्शन किया। यूकेडी के केंद्रीय युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष आशीष नेगी ने कहा की विधानसभा सत्र के दौरान सरकार गैरसेण को स्थाई राजधानी घोषित करे। यदि वें ऐसा नहीं करती है तो जो बेरीकेडिंग उन्हें रोकने के लिए लगाई है। युकेडी खुद बेरीकेडिंग लगाकर नेताओ को रोकने का काम करेगी। वहीं सुराज सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने गैरसेण को स्थाई राजधानी की मांग को लेकर विधानसभा कूच करने का प्रयास किया। दीवालीखाल पहुंचने पर पुलिस के कड़ी सुरक्षा के चलते वें आगे नहीं बढ़ पाए। जिस कारण उन्होंने सड़क पर ही धरना देकर प्रदर्शन किया। सुराज सेवा दल के कार्यकर्ताओ ने कहा की सरकार गैरसेण को लेकर जनता को गुमराह कर रही है। पहाड़ों में आज पलायन थम नहीं रहा है।
Trending
स्वच्छता और पेयजल की डबल डोज: उत्तराखंड शहरी निकायों के लिए बजट में भारी वृद्धि
महिलाओं के सम्मान में धामी सरकार का फैसला: देवभूमि परिवार आईडी की बनेंगी वे आधार
उत्तराखंड में मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार: नए कॉलेजों और अस्पतालों से जनता को राहत
भराड़ीसैंण बजट सत्र के साइडलाइन्स पर जनसंवाद: मुख्यमंत्री धामी ने लिया योजनाओं का रिपोर्ट कार्ड
मुख्यमंत्री धामी का मास्टर प्लान: मंदिर समिति के विवादास्पद फैसलों पर सरकार की होगी पैनी नजर
सेमलडाला में स्टेडियम निर्माण की घोषणा: चमोली जिले के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर
एनसीईआरटी किताब विवाद में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा हस्तक्षेप
विधानसभा सत्र के तीसरे दिन राजधानी मुद्दा चर्चा में