नई दिल्ली। एक तरफ जहां मिडिल ईस्ट तनाव का असर पूरी दुनिया में दिख रहा है, वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहें टेंशन बढ़ा रही है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक बड़ी अफवाह फैल गई कि सरकार कोरोना जैसा देशव्यापी लॉकडाउन लगाने वाली है। इन अफवाहों से लोगों में डर और बेचैनी बढ़ गयी। अब केंद्र सरकार ने इन सभी अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप पुरी ने शुक्रवार को साफ कहा कि लॉकडाउन की खबरें पूरी तरह झूठी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि सरकार ऐसा कोई कदम उठाने पर विचार भी नहीं कर रही। उन्होंने लोगों से अपील की है कि इस मुश्किल वक्त में शांत रहें, ज़िम्मेदारी दिखाएं और एकजुट रहें। वहीं संसद भवन में मीडिया से बात करते हुए संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने भी यही बात दोहराई। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन की खबरें पूरी तरह भ्रामक हैं और लोगों को इन पर ध्यान नहीं देना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार ने हाल ही में एक्साइज ड्यूटी घटाई है ताकि आम जनता पर बढ़ते दाम का बोझ कम किया जा सके। रिजिजू ने कहा कि संसद में सांसद इस फैसले के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद देना चाहेंगे। सरकार की तरफ से यह भी कहा गया है कि हालात पूरी तरह काबू में हैं और किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है। लोगों को सलाह दी जा रही है कि वे अफवाहों पर भरोसा न करें और जरूरत से ज़्यादा पेट्रोल या गैस जमा करने की कोशिश न करें, क्योंकि इससे असली किल्लत और बढ़ जाती है। फिलहाल सरकार की नजर पूरी स्थिति पर है और ऊर्जा आपूर्ति को सामान्य बनाए रखने की हर संभव कोशिश की जा रही है।


Trending
उत्तराखंड सरकार उच्च गुणवत्ता वाले आग्नेयास्त्रों और उपकरणों में 59 लाख रुपये के निवेश के साथ वन कर्मचारियों के लिए सशस्त्र सुरक्षा पर कर रही ध्यान केंद्रित
यूकेपीएससी सिविल जज मुख्य परीक्षा 2026 पर आधिकारिक अपडेट: अभ्यर्थी वैध लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके psc.uk.gov.in से ऑनलाइन हॉल टिकट प्राप्त कर सकते हैं
हिमाचल प्रदेश के मामले में आयोग का सीधा हस्तक्षेप सुदूर हिमालयी क्षेत्रों में मौके पर न्याय की शक्ति को उजागर करता है
बीकेटीसी विश्राम गृह प्रबंधन हुआ ऑनलाइन: नया एकीकृत पोर्टल परिवारों और तीर्थयात्रियों के बड़े समूहों के लिए आसान आरक्षण की सुविधा प्रदान करेगा
राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय परिसर बनाने में प्रशासनिक देरी के कारण उत्तराखंड ने कैसे कानूनी शिक्षा का केंद्र बनने का अवसर गंवा दिया
चारधाम यात्रा 2026 को मिलेगा बढ़ावा, पीएम मोदी दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे उद्घाटन करेंगे
ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट के लिए सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार का विजन उत्तराखंड के शहरों को शहरी विकास हेतु राष्ट्रीय स्तर पर मॉडल बनाना है
पहाड़ी उत्पादों को वैश्विक बनाने के राज्य सरकार के प्रयासों को पहचान मिली क्योंकि सीएम धामी ने प्रधानमंत्री मोदी को जीआई टैग वाला बद्री घी भेंट किया