अल्मोड़ा। अल्मोड़ा से एक दुखद खबर सामने आई है। उत्तराखण्ड के सुप्रसिद्ध और लोकप्रिय गायक दीवान सिंह कनवाल का आज बुधवार तड़के निधन हो गया। उन्होंने 65 वर्ष की आयु में अल्मोड़ा के खत्याड़ी स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन पर संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गयी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत तमाम संगीत प्रेमियों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
बता दें कि दीवान सिंह कनवाल 2021 में जिला सहकारी बैंक अल्मोड़ा से सीनियर ब्रांच मैनेजर के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने स्वयं को पूरी तरह कुमाऊंनी लोकगीतों के सृजन और संरक्षण के लिए समर्पित कर दिया था। उनका लोकप्रिय गीत ‘दुई दिना का ड्यार शेरूवा यो दुनी मैं, न त्यार न म्यार शेरूवा यो दुनी में’’ लोगों के बीच बेहद चर्चित रहा। उनकी आवाज में कुमाऊं की वादियों की मिठास, पहाड़ों की संवेदना और लोकजीवन की गहराई साफ झलकती थी। उन्होंने ‘आज कु छै मैत जा’, ‘हिट मेरी रंगीली’, ‘त्यार पहाड़, म्यार पहाड़’, जैसे कई गीतों के माध्यम से कुमाऊंनी लोकसंगीत को नई पहचान दिलाई।
Trending
स्वच्छता और पेयजल की डबल डोज: उत्तराखंड शहरी निकायों के लिए बजट में भारी वृद्धि
महिलाओं के सम्मान में धामी सरकार का फैसला: देवभूमि परिवार आईडी की बनेंगी वे आधार
उत्तराखंड में मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार: नए कॉलेजों और अस्पतालों से जनता को राहत
भराड़ीसैंण बजट सत्र के साइडलाइन्स पर जनसंवाद: मुख्यमंत्री धामी ने लिया योजनाओं का रिपोर्ट कार्ड
मुख्यमंत्री धामी का मास्टर प्लान: मंदिर समिति के विवादास्पद फैसलों पर सरकार की होगी पैनी नजर
सेमलडाला में स्टेडियम निर्माण की घोषणा: चमोली जिले के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर
एनसीईआरटी किताब विवाद में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा हस्तक्षेप
विधानसभा सत्र के तीसरे दिन राजधानी मुद्दा चर्चा में